बैराड़: झलवासा में दो पक्षो में हुआ विवाद,हुई जमकर मारपीट,पुलिस ने क्रोस मामला दर्ज किया
खबर बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम झलवासा की है। जहां दो पक्षों में विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट तक हो गई। जहा दोनों पक्षो ने बैराड़ थाना पहुँचकर शिकायत दर्ज करायी है जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर से क्रॉस मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जानकारी बैराड़ थाना पुलिस ने गुरुवार शाम 6 बजे दी है।