गरखा: ऑटो डंपर की टक्कर में घायल चालक की पटना में इलाज के दौरान मौत, परिजनों में कोहराम
Garkha, Saran | May 19, 2026 छपरा मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर गड़खा थाना क्षेत्र के कमालपुर के समीप सोमवार को डंपर और ऑटो के बीच हुई भीषण टक्कर में घायल ऑटो चालक की मौत हो गई। बताया जाता है कि हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक को इलाज के लिए पटना ले जाया गया था। जहां सोमवार की देर रात उसने दम तोड़ दिया। मृतक नगर थाना क्षेत्र के नेहरू चौक का निवासी बताया जा रहा है।