उदयपुर: NH 130 स्थित अलकापुरी पेट्रोल पंप के सामने इवनिंग वॉक पर निकले शिक्षक को बाइक सवार ने मारी ठोकर, मौके पर हुई मौत
उदयपुर थाना क्षेत्र के अंबिकापुर बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 स्थित अलकापुरी पैट्रोल पंप के सामने बुधवार की शाम इवनिंग वॉक पर निकले शिक्षक को तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार ठोकर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई वही बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अंबिकापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया वहीं पोस्टमार्टम के बाद शिक्षक के शव को बिलासपुर जिला भिजवाया गया।