चुनार स्थित ग्लेनहिल पब्लिक स्कूल में दीपावली के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगोली बनाई। इसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व नारी सशक्तिकरण पर आधारित रंगोली शामिल थी। प्रतिभागियों को स्कूल की ओर से पुरस्कृत किया गया।