रायबरेली: बड़ा घोसियाना के समीप स्थित होटल में सिलेंडर में आग लगने से दो युवक गंभीर रूप से झुलसे, जिला अस्पताल में भर्ती
कोतवाली नगरक्षेत्र के,बड़ा घोसियाना के स्थित मनिका रोड पर बने,सेनानी होटल में,शनिवार की रात को, होटल के किचन में रखें,सिलेंडर में रिस रही गैस में अचानक आग लग गई,जिसकी वजह से 2 लोग गंभीर रूप से झुलस गए,जिनको इलाज के लिए,जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।दोनों घायल शहर में ही किराए पर रहते हैं।