ज्ञानपुर: जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में जनपद के सभी विभागों में जनसंवाद दिवस हुआ आयोजित, लोगों की शिकायतों का किया गया निस्तारण
जिलाधिकारी विशाल सिंह के मार्गदर्शन में जनपद के सभी विभागों में जन संवाद दिवस का आयोजन कर शिकायतों का प्रभावी निस्तारण किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री शिकायत पटल एवं अन्य पटल पर प्राप्त शिकायतों में असंतोषजनक फीडबैक शिकायतों का आज त्वरित गुणवत्तापूर्ण समाधान किया गया। जनपद में कुल 68 शिकायतों का निस्तारण किया गया।