धनौरा: लगातार हो रही बारिश के कारण गजरौला तिगरी गंगा धाम का जलस्तर बढ़ा, पुरोहित परेशान
गजरौला क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते तिगरी गंगा धाम में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। जलस्तर बढ़ने से घाटों पर पानी भर गया है, जिससे वहां की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। गंगा किनारे रहने वाले पुरोहितों और स्थानीय लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ते जलस्तर के कारण पूजा-पाठ और धार्मिक गतिविधियों में बाधा उत्पन्न हो रही है।