नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा में अधिवक्ता अंजनी तिवारी पर जानलेवा हमला किया गया था। 24 घंटा बीत जाने के बाद भी किसी भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। जिसके बाद चंदवा कार्यालय में सामाजिक लोगों के द्वारा प्रेस वार्ता किया गया और जल्द से जल्द केस में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई।