बालाघाट: बाड़ी में काम करते समय सांप ने डसा, 12 वर्षीय बालक की मौत
जिले के बैहर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुरखारी में सर्पदंश से 12 वर्षीय बालक उमेश उइके की मौत हो गई। घटना शुक्रवार की है, जब उमेश अपने छोटे भाई के साथ घर की बाड़ी में मक्का बोने के लिए सफाई कार्य कर रहा था। इसी दौरान एक सांप ने उसकी उंगली में काट लिया। परिजनों के अनुसार, कुछ समय बाद उंगली में सूजन आने पर उमेश ने अपनी मां को सांप के काटने की जानकारी दी। इसके