बख्तियारपुर: बख्तियारपुर में दिनभर की भीषण गर्मी के बाद रात में मौसम ने बदली करवट
दिन भर कड़कड़ाती धूप और उमस भरी गर्मी के बाद शनिवार की रात करीब 8 बजे बख्तियारपुर में मौसम अचानक बदल गया। तेज हवा के साथ हुई हल्की बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से राहत मिली। शाम होते-होते आसमान में बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं, जिसके बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। मौसम सुहावना होने से लोग राहत महसूस करते नजर आए।