खुसरूपुर: हरदास बीघा गांव से भटककर एक बच्ची पहुंची राजगीर स्टेशन
खुसरूपुर थाना क्षेत्र के हरदास बीघा बिंद टोली निवासी चंदेश्वर महतो की 8 वर्षीय पुत्री भटककर राजगीर स्टेशन पहुंच गई है। जैसे ही राजगीर स्टेशन पर तैनात जीआरपी के अधिकारी और पुलिस को छोटी बच्ची पर नजर पड़ी वैसे ही पूछताछ के बाद बच्चे को राजगीर रेल थाना में सुरक्षित रखते हुए परिजन को सूचना दी गई है। राखी को सुबह से घर में नहीं देख कर परिजन काफी परेशान हो रहे है।