मुरादाबाद: मुगलपुरा थाना क्षेत्र में स्कूटी सवार के पास से एसएसटी टीम ने बरामद किए 5.50 लाख रुपये
जामा मस्जिद पुल के पास बने बैरियर पर तैनात एसएसटी-2 के प्रभारी और उनकी टीम ने चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार के पास से 5.50 लाख रुपये बरामद किए हैं। यह करवाई मुगलपुरा थाना क्षेत्र में हुई है। स्कूटी सवार के पास मौजूद धनराशि से जुड़े आवश्यक दस्तावेज न दिखा पाने के कारण रकम को पुलिस ने जब्त कर लिया है। धनराशि को थाने के मलखाना में सुरक्षित रखा गया है।