उधवा: मॉडल कॉलेज राजमहल और नगर परिषद के संयुक्त प्रयास से राजमहल मुक्तेश्वर धाम घाट पर हुआ भव्य श्रमदान
निर्मल गंगा अविरल गंगा के संकल्प को साकार करने के लिए राष्ट्रीय गंगा मिशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रह्लाद रॉय गोयनका के मार्गदर्शन और मॉडल कॉलेज राजमहल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे राजमहल के मुक्तेश्वर धाम गंगा घाट पर एक विशेष श्रमदान कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।