देवबंद: एसपी देहात सागर जैन ने देवबंद के बाजारों का किया निरीक्षण, दीपावली व धनतेरस पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
देवबंद में आगामी दीपावली एवं धनतेरस पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। शनिवार शाम को एसपी देहात सागर जैन ने देवबंद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लेने के लिए पैदल गश्त की। इस दौरान उनके साथ थानाध्यक्ष देवबंद सहित पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा।