सिसई: ओलमुंडा के संकट मोचन हनुमान मंदिर हुआ 12 घंटे का अखंड हरी कीर्तन का आयोजन
Sisai, Gumla | Jun 14, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के ओलमुंडा गांव में संकट मोचन हनुमान मंदिर में तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत शुक्रवार शाम को अखंड हरी कीर्तन का आयोजन किया गया है।अखंड हरिकिर्तन में आसपास के गांव के सैकड़ो ग्रामीण भाग ले रहे हैं। कल मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई थी जिसमें हजारों लोग शामिल हुए थे। आज पूरे विधान से पूजा पाठ की गई एवं संध्या में अखंड हरी कीर्तन शुरू हुआ।