चंदिया: मोटर पंप चालू करते समय करंट लगने से महिला की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम
उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कौड़िया में करंट लगने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रोशनी साहू पति धनीराम साहू, उम्र 28 वर्ष, अपने घर के पीछे स्थित बाड़ी में लगे मोटर पंप को चालू करने गई थीं। इसी दौरान वह विद्युत करंट की चपेट में आ गईं।परिजनों द्वारा गंभीर हालत में उन्हें तत्काल चंदिया अस्पताल ले जाया गया जहा मौत हुई है