नागौद: नागौद पुलिस को बड़ी सफलता: 7 लाख रुपये की एटीएम ठगी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
Nagod, Satna | Jun 11, 2026 सतना जिले के नागौद थाना पुलिस को एटीएम ठगी के एक बड़े मामले में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने लगभग सात लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार,इस मामले के अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यालय मे किया पेश।