नजीबाबाद: कांवड़ यात्रा के दौरान नजीबाबाद से हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं से टैक्सी चालकों ने की अवैध किराया वसूली
आज दिनांक 21 फरवरी 10:00 बजे भारतीय किसान यूनियन खालसा जिला अध्यक्ष सोनू आदित्य के द्वारा उप जिलाधिकारी नजीबाबाद से मुलाकात की गई और एक शिकायती पत्र नजीबाबाद से हरिद्वार जाने वाली टैक्सी यूनियन के संबंध में सौंपा गया जिसमें अवगत कराया गया कि कावड़ यात्रा के चलते नगर नजीबाबाद से हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं से अधिक किराया वसूला जा रहा है।