नजीबाबाद: मुर्शदपुर रेलवे स्टेशन के बीच गांगन नदी के पुल पर गुलदार की ट्रेन से कटकर हुई मौत
आज दिनांक 20 फरवरी 10:00 बजे इस घटना के संबंध में वन विभाग की टीम जांच में जुटी हुई है जानकारी के अनुसार नजीबाबाद के नजीबाबाद-मुर्शदपुर रेलवे स्टेशन के बीच गांगन नदी के पुल पर गुलदार चहलकदमी कर रहा था, अचानक तेज रफ्तार ट्रेन आ गई और गुलदार को बचने का मौका नहीं मिला। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई, साथ ही एक टांग भी कटकर दूर जा गिरी।