धनवार: पीडीएस अनाज गोदाम का दो प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों ने किया निरीक्षण
धनवार प्रखंड मुख्यालय स्थित जनवितरण प्रणाली के अनाज गोदाम का शनिवार को दो प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों के अचानक पहुंचने से गोदाम परिसर में हड़कंप मच गया। निरीक्षण की सूचना मिलते ही गोदाम परिसर और उसके आसपास आनन-फानन में साफ-सफाई शुरू कर दी गई।