मोहम्मदगंज: घर से निकले दो मासूम रास्ता भटके, रातभर चली तलाश, मोहम्मदगंज पुलिस ने लापता बच्चों को 12 घंटे में सुरक्षित ढूंढ़ निकाला
मोहम्मदगंज (पलामू)। मंगलवार की सुबह घर से घूमने निकले दो बालक लापता हो गए जिसमें एक 6 वर्षीय बालक चंदन कुमार रजवार तथा दूसरा बच्चा 10 वर्षीय विशाल बैठा घर से निकले थे। जिसके बाद दोनों बालक रास्ता भटक गए। परिजनों के द्वारा काफी खोजबिन के बाद भी जब दोनों बच्चे नहीं मिले तो दोनों के अभिभावक के द्वारा मोहम्मदगंज थाना पुलिस को सूचना दी गई।