पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में कुरुक्षेत्र पुलिस की 'सेफ सिटी' टीम ने राजकीय स्कूल देविदासपुरा में छात्राओं को आत्मरक्षा (Self-Defense) का प्रशिक्षण दिया। दुर्गा शक्ति ऐप, महिला हेल्पलाइन 1091 और डायल 112 के बारे में जागरूक करते हुए छात्राओं को साइबर सुरक्षा का पाठ पढ़ाया गया।