फतेहाबाद: फतेहाबाद के गढ़ी दरियाब में तालाब में गिरकर 5 वर्षीय बच्चे की मृत्यु, मचा कोहराम
Fatehabad, Agra | Oct 21, 2025 फतेहाबाद की ग्राम गढ़ी दरियाब में सोमवार को खेलते समय तालाब में गिरकर एक मासूम की मौत हो गई । घटना के बाद उसके घर में कोहराम मच गया । देर रात पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से निकाल कर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।