फतेहाबाद: दीपावली के त्यौहार के चलते आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर वाहनों का दबाव बढ़ा, वाहन रेंग कर निकले
Fatehabad, Agra | Oct 20, 2025 दीपावली के त्यौहार को लेकर आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। हजारों की संख्या में वाहन निकालने के कारण आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर वाहन रेंग रेंग कर निकल रहे थे। त्योहार के चलते बड़ी संख्या में लोग अपने-अपने घरों की ओर जा रहे थे । इसके चलते आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर वाहनों का दबाव बढ़ गया।