मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम खेल भावना, जोश और उत्साह से सराबोर नजर आया, जब सेल–बोकारो हॉफ मैराथन का भव्य आयोजन किया गया। इस बहुप्रतीक्षित आयोजन में बोकारो के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों से आए कुल 5,800 धावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतिभागियों में महिला एवं पुरुष धावक शामिल रहे, जिन्होंने अपने अदम्य साहस, अनुशासन और फिटनेस का शानदार प्रदर्शन किया