पटेरा: लिधौरा के पास बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरा, घायल को जिला अस्पताल रेफर
Patera, Damoh | Jul 19, 2026 लिधौरा गांव के पास बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरकर घायल हो गया,रविवार दोपहर 3 बजे करीब बाइक सवार मनोज पिता मानक लाल पटेल उम्र 20 वर्ष निवासी भिलोनी जो की अपने गांव वापस जा रहा था कि लिधौरा गांव के पास सड़क किनारे लगे तार फेंसिंग की पत्थर से टकरा गया जिसमें बाइक सवार पूरी तरह घायल हो गया जिसे निजी वाहन से सिविल अस्पताल लाया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर किया।