कहरा: पटेल चौक के पास पिकअप की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में मचा कोहराम
Kahara, Saharsa | Jun 20, 2025 बैजनाथपुर के मुख्य सड़क मार्ग पर पटेल चौक के समीप एक दर्दनाक हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक पिकअप वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया लोगों ने तुरंत बैजनाथपुर पुलिस को सूचना दी और घायल युवक को आनन फानन में नजदीकी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।