कहरा: जलई थाना क्षेत्र के मुरली मोड़ पर सड़क दुर्घटना में मृत युवकों का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा
Kahara, Saharsa | Jun 20, 2025 घटना जलई थाना क्षेत्र का है जहां बलुआहा से बघवा गांव जा रहे बाइक सवार स्टेट हाइवे 17 पर खड़ी ट्रक में जोरदार टक्कर मार दिया जिससे दोनों की घटनास्थल पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जलई पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गया।