कैराना: कैराना के गांव जगनपुर में विद्युत लाइन का स्थान बदलवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया धरना-प्रदर्शन
कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव जगनपुर में ग्रामीण धरने पर बैठ गए। जहां कंडेला, हिंगोखेड़ी और शेखूपुरा के ग्रामीण भी पहुंचे। इसके अलावा ऊंचागांव स्थित मठ के स्वामी योगी डॉ. गौतम नाथ भी ग्रामीणों के समर्थन में धरनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों का कहना है कि जगनपुर में प्राथमिक विद्यालय से कैराना में काटी जा रही कॉलोनी तक विद्युत लाइन बिछाई जा रही है।