गोरखपुर: रामगढ़ताल में 10 लाख टन गाद (सिल्ट) बढ़ने से जलस्तर घटा, फ्लोटिंग रेस्टोरेंट और वोट वालों को हुई परेशानी
रामगढ़ताल में 10 लाख टन से अधिक गाद भरने से जलस्तर कम हो रहा है, जिससे जलीय जीवों के लिए खतरा बढ़ गया है। तलहटी में सिल्ट जमा होने से ताल में मेथेन और कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ रही है। शहर के कई नालों का पानी ताल में गिरने से पानी की गुणवत्ता प्रभावित हुई है। पर्यटन को भी नुकसान होगा, क्योंकि जल स्तर घटने से क्रूज, फ्लोटिंग रेस्टोरेंट नहीं चल पाएगा।