गोरखपुर: जिले में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए एसएसपी ने 27 दरोगाओं का किया तबादला
गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. गौरव ग्रोवर ने जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से 27 दरोगाओं का तबादला किया है। यह फेरबदल विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के लिए किया गया है। एसएसपी ने निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी अपने नए तैनाती स्थल पर अतिशीघ्र पदभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है।