मोहम्मदगंज: मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने का लिया गया संकल्प, मोहम्मदगंज थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को सुबह 11:00 बजे मोहम्मदगंज थाना प्रभारी नारायण सोरेन के अध्यक्षता में थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मोहर्रम समिति के सदस्य, विभिन्न समुदायों के गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि एवं थाना क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।