बरेली: बिथरी चैनपुर थाना पुलिस ने लूट मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, बरामद हुआ तमंचा व कारतूस
थाना बिथरी चैनपुर पुलिस ने लूट मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को किया गिरफ्तार।आज शनिवार को पुलिस ने सूचना पर चेकिंग के दौरान मनोज को गिरफ्तार किया। जिसके पास से एक तमंचा व एक कारतूस के साथ ₹1000 बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।