पन्ना: गंदगी का 'डेयरी फॉर्मूला': बिना लाइसेंस जहर घोल रही साहू दूध डेयरी, बदबू से आधा किलोमीटर का इलाका बेहाल!
Panna, Panna | Jun 28, 2026 पन्ना के बृजपुर में कथित बिना लाइसेंस चल रही एक दूध डेयरी ग्रामीणों के स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा बन गई है। भीषण गर्मी के बीच डेयरी के केमिकल युक्त कचरे और सड़ांध से लोग सांस की बीमारियों से जूझ रहे हैं। हद तो तब हो गई जब दूध में कॉकरोच और कीड़े मिले। प्रशासन की लापरवाही से आक्रोशित ग्रामीणों ने डेयरी को तुरंत सील करने की मांग की है।