विदिशा नगर: तीन माह से पोषण आहार बंद, कुपोषण से जंग पर उठे बड़े सवाल
जिले के कई आंगनवाड़ी केंद्रों पर पिछले दो से तीन महीनों से पोषण आहार का वितरण बंद होने की शिकायतें सामने आई हैं। शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे लाभार्थियों का कहना है कि गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और छोटे बच्चों को नियमित रूप से मिलने वाला पोषण आहार नहीं मिल रहा है। इससे कुपोषण से निपटने के सरकारी प्रयासों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।