माण्डलगढ़: हिम्मतपुरा में शंकर भगवान की मूर्ति की स्थापना, भक्ति में डूबा गांव
मांडलगढ़ के मोहनपुरा पंचायत के हिम्मतपुरा गांव में शंकर भगवान की मूर्ति स्थापना एवं चोदस बंधेज पूर्णाहुति का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ आज गुरूवार दोपहर करीब 3 बजे किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यजमानों ने विधिवत हवन में आहुतियां दीं और जयकारों के साथ मूर्ति स्थापना की गई, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने क्षेत्र