बांधवगढ़: तिलक समारोह में आए 72 वर्षीय वृद्ध सड़क हादसे का शिकार, अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, अस्पताल में भर्ती
जानकारी के मुताबिक पतौर निवासी 72 वर्षीय लाला यादव अपनी बेटी के बेटे के तिलक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम के दौरान वे अपनी मोपेड से पिपरिया गांव की ओर से नेशनल हाईवे 43 पर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।हादसे के बाद मौके पर लाल रंग का साइड ग्लास मिला है, अंदेशा है की कोई लाल कलर की गाड़ी में टककर मारी है