अधिकारियों ने सुनी जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएं
---
जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत प्रत्येक मंगलवार को शासकीय कार्यालयों में नागरिकों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों द्वारा उनका निराकरण किया जाता हैं। इसी क्रम में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों ने जनसुनवाई में आए नागरिकों की समस्याएं सुनी।
जनसुनवाई में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ऐश्वर्या वर्मा, अपर कलेक्टर श्री क्षितिज शर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट श्री बजरंग बहादुर, डिप्टी कलेक्टर सुश्री दीक्षा भगोरे सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण मौजूद थे। जनसुनवाई में प्रधानमंत्री आवास योजना, हाउसिंग बोर्ड, अतिक्रमण, वृद्धावस्था पेंशन एवं दिव्यांग पेंशन भुगतान से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
Department of Urban Development & Housing MP
#khandwa
Khandwa, Madhya Pradesh | Nov 4, 2026