शाहबाद: कस्बाथाना हाईवे पर हादसा: कार की टक्कर से झांसी निवासी बाइक सवार युवक घायल
Shahbad, Baran | May 31, 2026 जानकारी रविवार शाम 7 बजे मिली कस्बाथाना राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के झांसी का रहने वाला लक्ष्मण अपनी बाइक से कोटा की ओर जा रहा था। इसी दौरान कस्बाथाना हाईवे पर सामने से आ रही एक अनियंत्रित कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।