शाहजहांपुर: मिर्जापुर थाना क्षेत्र में महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकता शव मिला
दरअसल एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतका की पहचान 25 वर्षीय पिंकी के रूप में हुई है। पिंकी की शादी पांच साल पहले हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतका के भाई दिनेश ने पति शिवम कुमार पर शराब पीकर मारपीट करने और घरेलू कलह के चलते प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।