शाहजहांपुर।थाना सदर बाजार क्षेत्र में फर्नीचर भुगतान विवाद को लेकर महिला प्रार्थिनी उमा तिवारी व उनके पति अधिवक्ता आशीष कुमार पांडे पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने अफजल खान, जुनैद तथा दो अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रार्थिनी ने बताया कि शादी से पूर्व उसने अफजल खान के यहाँ से फर्नीचर बुक कर 36 हजार रुपये दिए थे।