खानपुर क्षेत्र के गाडरवाड़ा नूरजी में आयोजित सेलीगड़ी महादेव मेले आज रविवार को दोपहर 3:30 के लगभग विधायक सुरेश गुर्जर व प्रहलाद गुंजल ने फीता काटकर उद्घाटन किया। यह मेला 17 फरवरी तक आयोजित होगा। सेलीगड़ी महादेव परिसर स्थित मेले के शुभारंभ के अवसर पर कांग्रेसी नेता राजेंद्र मीणा सरपंच राजेश कुमारी सहित आसपास के ग्रामीण व बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे ।