पीलीभीत: राणा प्रताप नगर में अज्ञात कारणों से लगी आग, आधा दर्जन घर जलकर खाक हुए
हजारा थाना क्षेत्र के गांव राणा प्रताप नगर में रविवार दोपहर करीब तीन बजे जानकारी के अनुसार अज्ञात कारणों से आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और लगभग आधा दर्जन घरों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग में दो युवक भी झुलस गए।