अररिया: वार्षिक माध्यमिक परीक्षा छठे दिन कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई
Araria, Araria | Feb 22, 2025 बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक (सैद्धांतिक) परीक्षा-2025 के छठे दिन अररिया जिलान्तर्गत 43 केंद्रों पर परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम अनुसार प्रथम पाली में 15093 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 27 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे।