ललितपुर: सैपुरा के पास तेज रफ्तार बाइक सवार भैंस से टकराया, पति की दर्दनाक मौत, पत्नी और मासूम बेटी गंभीर रूप से घायल
ललितपुर सैपुरा गांव के पास एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवक भैंस से टकरा गया, जिस कारण युवक की दर्दनाक मौत हो गई और पत्नी और मासूम बेटी गंभीर रूप से घायल हुई जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया,जहां पर डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया और घायल पत्नी और बेटी का उपचार किया गया है,उक्त मामले में पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।