मुरैना: बजरंग नगर में बिजली चोरी के लिए तार डालने पर चले थे लाठी-डंडे, वायरल वीडियो के बाद भी नहीं दर्ज हुआ मामला
Morena, Morena | Dec 31, 2024 सिविल लाइन थाना क्षेत्र की बजरंग नगर में चोरी की बिजली उपयोग करने के लिए खम्बे पर तार डालने की बात पर दो पक्षों में लाठी और डंडे चल गए थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था, बताया जाता है कि बजरंग नगर में बिजली कंपनी की टीम ने कार्रवाई करते हुए बिजली के तार और हीटर जप्त किए थे लेकिन वायरल वीडियो के बाद भी सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज नहीं हुआ है।