पालीगंज की इमामगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत इमामगंज में पूर्व की विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस मारपीट के दौरान महादेव कुमार नामक एक युवक घायल हो गया। जिसे इलाज हेतु स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारपीट का मामला शुक्रवार की रात्रि 8:45 के करीब की है।