आज दिन रविवार को समय करीब 4:30 बजे इंटरमीडिएट कॉलेज बिसंडा में खंड स्तरीय विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता आदरणीय राजेश सिंह परिहार ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में आदरणीय रामदास नरहरि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय गुप्ता जी द्वारा किया गया। सम्मेलन में प्रमुख उद्बोधन आदरणीय विभाग कार्यवाह संजय ने दिया।