भोगांव: बेवर में भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा बड़े धूमधाम से निकाली गई
बेवर में शुक्रवार को वरखंडी आश्रम से भगवान परशुराम शोभायात्रा धूमधाम के साथ नगर में निकाली गई।जिसमें नगर के लोगों के साथ साथ जनपद समेत आसपास क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। वरखंडी आश्रम पर सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पधारे भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री एवं जिला परशुराम सेना अध्यक्ष धनेश मिश्रा उर्फ बॉबी द्वारा शुभारंभ किया गया।