नौगावां सादात: नौगांवा क्षेत्र में दो कारों की भिड़ंत, पुलिस कर्मियों के साथ की धक्का-मुक्की, घटना का वीडियो हुआ वायरल
नौगावां सादात में सोमवार देर रात दो कारों की टक्कर के बाद नूरपुर-अमरोहा मार्ग पर हंगामे के हालात बन गए। कार सवार युवकों ने दूसरी कार में सवार चांदपुर निवासी युवक को खींचते हुए बाहर निकाल लिया। बीच सड़क दौड़ाते हुए लाठी-डंडों और बेल्टों से उसकी जमकर पिटाई की। विवाद की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को घेर लिया। आरोपियों के समर्थन में आए लोगों ने सड़क पर कब्जा।